फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलराम कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 30 को

Fri, 28 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बलराम कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 30 नवंबर को हो रहे हैं। जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अवसर पर दो दिसंबर को थीम पार्क, कुरुक्षेत्र में बलराम कुश्ती दंगल प्रतियोगिता खेल विभाग हरियाणा आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला कैथल में खिलाड़ियों के ट्रायल 30 नवंबर को प्रातः 9 बजे गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, पटटी अफगान में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर अपने दस्तावेज-जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार की फोटो-साथ लेकर उपस्थित हों। जिला कैथल से 74 और 62 किलो भार वर्ग में कुल चार खिलाड़ी (दो पुरुष और दो महिला) भाग लेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें