फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव के बेरुखी लोगों पर पड़ रही भारी, शीतलहर है जारी

विज्ञापन
Suryadev's indifference is falling heavily on the people, the cold wave continues - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर और सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। वीरवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं ने तापमान को काफी कम कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम रह जाने से लोगों को दिनभर कंपकंपी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर का चलना लगातार जारी रहेगा। हालांकि शुक्रवार से दोपहर के समय हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। उससे दिन में शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी जारी है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाएं मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान भी न्यूनतम स्तर पर ही बना हुआ है। मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बढ़ सकते हैं चर्मरोग
डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सर्दी और नमी रहने के साथ ही धूप नहीं निकल रही है। ऐसे में कई परिवारों में कपड़े ठीक प्रकार से नहीं सूखते हैं। कई लोग लापरवाही में नमी वाले कपड़े खुद पहन लेते हैं और बच्चों को पहना देते हैं। नमी वाले कपड़े से शरीर में फंगस का संक्रमण होने का डर बना रहता है। इससे लोग चर्म रोगों की चपेट में आ जाते हैं। कपडे़ पहनने से पहले अच्छी तरह से यह जान लें कि कपड़ा पूरी तरह से सूख चुका हो।
विज्ञापन

खानपान का रखें ध्यान
डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सर्द मौसम में खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के खाने पर खास ध्यान दें। ठंडे पेय पदार्थ से परहेज करें। इससे गले में संक्रमण हो सकता है। भोजन में हरी सब्जियां और दालों की मात्रा बढ़ा दें। सबसे खास ध्यान पानी पर देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें