फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा सरकार पर बरसे सुरजेवाला

Mon, 08 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी और घपलेबाजी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बाढ़ और जलभराव से खरीफ फसलें बर्बाद हो गईं और रबी की बिजाई प्रभावित हुई। मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ सरकार ने घपला किया।

सुरजेवाला ने बताया कि हिसार जिले के 276 गांवों के 78,614 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 4.71 लाख एकड़ फसल नुकसान के दावे दर्ज किए थे। लेकिन सरकारी रिपोर्ट में केवल 2.61 लाख एकड़ का ही नुकसान दर्ज किया गया। यानी 2.10 लाख एकड़ के दावे और 35 हजार से अधिक किसानों के आवेदन रातों-रात गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने पहले धान, कपास और बाजरा किसानों को लूटने का काम किया, अब आलू उत्पादक किसानों की बारी है। आलू की फसल पर लगभग 60,000 रुपये प्रति एकड़ की लागत आई, लेकिन मजबूरी में बिक्री 42,000 रुपये प्रति एकड़ पर हुई, जिससे किसानों को 18,000 रुपये प्रति एकड़ का घाटा हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें