फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैफिक पार्क बदहाल, सुविधाएं न होने से परेशानी

Mon, 08 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
07kht_4_ट्रैफिक पार्क में लाइट का पोल गिरा हुआ । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में स्थित ट्रैफिक पार्क इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं के चलते आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बच्चों और नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देने, स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने और मनोरंजन स्थल के उद्देश्य से बनाए गए इस पार्क की हालत अब इन उद्देश्यों के बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।

पार्क परिसर में जगह-जगह टूटी कुर्सियां, क्षतिग्रस्त कूड़ेदान, टूटे हुए लाइट पोल और फैली गंदगी प्रशासनिक उदासीनता की तस्वीर पेश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से पार्क की कोई देखभाल नहीं की गई है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ेदानों के टूटे होने की वजह से लोग मजबूरी में कचरा जमीन पर फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी और बदबू बढ़ती जा रही है। वहीं, कई स्थानों पर लाइट पोल टूटे होने से शाम के समय पार्क में अंधेरा छा जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

गंदगी और अंधेरे के कारण महिलाएं और बच्चे अब शाम के समय पार्क में जाने से कतराने लगे हैं। देखरेख के अभाव में घास भी अत्यधिक बढ़ चुकी है, जिससे पार्क की सुंदरता और उपयोगिता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

नागरिकों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और संबंधित विभागों को शिकायतें दी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होते नजर नहीं आई है। लोगों ने मांग की है कि ट्रैफिक पार्क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, टूटी कुर्सियों, कूड़ेदानों और लाइट पोल को तुरंत ठीक किया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पार्क जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल को इस तरह बदहाल छोड़ना बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्क पूरी तरह से उपयोग के लायक नहीं बचेगा।

नागरिकों का मानना है कि प्रशासन को नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान देकर पार्क को फिर से आकर्षक और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए, ताकि आमजन इसके वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप उपयोग कर सके।
विज्ञापन


पार्क की समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही यहां की सफाई करवाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगाग। लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। -गिरीश कुमार, आरटीए

07kht_4_ट्रैफिक पार्क में लाइट का पोल गिरा हुआ । संवाद

07kht_4_ट्रैफिक पार्क में लाइट का पोल गिरा हुआ । संवाद

07kht_4_ट्रैफिक पार्क में लाइट का पोल गिरा हुआ । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें