संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में इतिहास विभाग व स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुजाता (बीए तृतीय वर्ष) व चेल्सी (बीएससी तृतीय) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की छात्राओं वर्षा व रूबी ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विकास व बीकाम प्रथम वर्ष के अनिल को तीसरा स्थान मिला। सभी को पुरस्कृत किया गया।
स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ की संयोजिका डाॅ. पुष्पा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अपने निबंध लेख के माध्यम से विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके कार्यों व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. कोमल रानी, डाॅ. सुरभि अदलखा व सोनिया रानी ने बखूबी निभाई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने की।