फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर 46 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्योंग रेलवे हॉल्ट के सामने कैथल से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन के आगे कूदकर ग्योंग निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। रेलवे पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है। मृतक के भाई महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई थोड़ा मानसिक रूप से परेशान था, वह अविवाहित था।
विज्ञापन

मामले की जांच अधिकारी नीरु ने बताया कि 11 बजे ट्रेन कैथल से कुरुक्षेत्र जा रही थी। इसी बीच ग्योग रेलवे हाल्ट के सामने एक व्यक्ति कूद गया। रेल चालक ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस को भेजा, जहां से घायल अवस्था में मृतक सुरेंद्र को एंबुलेंस लेकर चली। इसी बीच रास्ते में सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की सूचना मृतक के परिवार को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें