फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नई इमारत में पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेरधा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब जल्द ही बैठने के लिए नई इमारत मिलेगी। शिक्षा विभाग की ओर से गांव के स्कूल की दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। नई बनने वाली इस इमारत में कमरों के साथ-साथ लैब, कार्यालय और सेमिनार हाल जैसी सुविधाएं भी बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। विभाग इसी माह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव सेरधा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव सहित आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। स्कूल की इमारत पिछले कई वर्ष से जर्जर हालात में है। ऐसे में विद्यार्थियों को कक्षाएं लगवाने के दौरान स्थान की कमी खल रही है। अब नई इमारत बनने से विद्यार्थियों की इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
हालांकि स्कूल की इमारत का काम बीते वर्षों में ही शुरू होना था, लेकिन पहले कोरोना महामारी के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया। कुछ इस बात का भी असर रहा कि बीते वर्षों में विद्यार्थियों की ज्यादातर कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही लगाई गई। अब बच्चे स्कूल में आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में बैठने के लिए कमरों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक राम निवास शर्मा ने कहा कि स्कूल की इमारत के नए सिरे से निर्माण के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। निर्माण से संबंधित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं। मई माह में ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें