फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त भरने के नहीं थे पैसे, अपने ही ट्रक को चोरी करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर कैथल से ट्रक चोरी की शिकायत देने वाले ट्रक मालिक आरोपी को काबू किया है। जहां से ट्रक की रिकवरी व पूछताछ के लिए न्यायालय से चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया ट्रक मालिक आरोपी रामनगर निवासी परमजीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि रामनगर निवासी परमजीत की शिकायत के तहत थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार सात मार्च को उसने अपना ट्रक ठीक करवाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान पर खड़ा किया था जब उसने अगले दिन सुबह अपने ट्रक को संभाला ट्रक चोरी हुआ मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसके ट्रक को चोरी करके ले गया था। मामले की जांच में खुद शिकायतकर्ता परमजीत ही ट्रक चोरी करने वाला निकला। पुलिस पूछताछ में परमजीत ने कबूल किया कि लॉकडाउन में मंदा आने के कारण उसका काम ठप हो गया था और उसके पास किस्त भरने के लिए रुपये नहीं थे। उसने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत अपने ट्रक को चोरी करवाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें