फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को नशा न करने की दिलाई शपथ

Fri, 27 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर डीएसपी ललित कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और शिक्षा ही समाज की प्रगति की नींव हैं। जब देश का युवा नशे से दूर रहेगा, तभी वह राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने की, जबकि प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा और नगर पार्षद भी

उपस्थित रहे। डीएसपी ललित कुमार ने हिंदी, अंग्रेज़ी और हरियाणवी में प्रभावी संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अक्सर युवा आकर्षण के कारण गलत राह चुन लेते हैं, लेकिन शिक्षकों की भूमिका से उन्हें सही दिशा मिल सकती है। शिक्षक समाज में बदलाव के सूत्रधार होते हैं, और उनके सहयोग से नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाने की शुरुआत की। इसका उद्देश्य है – नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशा छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करना।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने कहा कि बच्चों की सोच प्लास्टिक की तरह होती है, जैसा सांचा देंगे, वैसा ही आकार लेगी। इसलिए समाज को ऐसा वातावरण बनाना होगा जो युवाओं को बुराइयों से बचाए। कार्यक्रम में जागरूकता रैली, सेमिनार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संवाद जैसे आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें