फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में छात्रों से ढुलवाए सिलिंडर

Thu, 05 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
4केएलटी8,9: स्कूली बच्चों से उठवाए जा रहे गैस सिलेंडर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत स्थित वार्ड नंबर-5 के राजकीय प्राइमरी व मिडिल स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कूली बच्चे मिड-डे मील के लिए मंगवाए गए गैस सिलिंडर को गली में खड़े वाहन से उतारकर स्कूल परिसर के भीतर ले जाते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए थीं, उनसे शारीरिक श्रम करवाया जा रहा है। नियमों के अनुसार मिड-डे मील से जुड़ा सारा कार्य कुक और सहायक कर्मचारियों की जिम्मेदारी है, लेकिन बच्चों से गैस सिलिंडर उठवाकर न केवल नियमों की अनदेखी की गई, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी खतरे में डाला गया।
विज्ञापन


इसका वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिला। उनका कहना है कि यदि सिलेंडर गिर जाता या कोई हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला तूल पकड़ने पर स्कूल के हेडमास्टर दलशेर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि घटना के समय वे बैंक गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में महिला कुक ने बच्चों को मदद के लिए बुला लिया था। उन्होंने बताया कि जैसे ही स्टाफ को इसकी जानकारी मिली, बच्चों को तुरंत वहां से हटा दिया गया। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए स्टाफ को सख्त निर्देश देते हुए लिखित पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि बाल अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। अब सवाल यह है कि शिक्षा विभाग इस मामले में ठोस कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी कागजी चेतावनियों तक सीमित रह जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें