फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 17 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के बात्ता स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर विशेष सेमिनार और जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।

सेमिनार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को डेंगू के लक्ष्णों, सावधानियों और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह सामान्य मच्छरों से अलग होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द शामिल हैं।

सेमिनार के बाद विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों की ओर से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि वे अपने घर व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें और कूलर की नियमित सफाई करें। इस अवसर पर प्राध्यापक सोनू, कुलदीप सिंह, शमशेर, सुरेश कुमार, महिपाल सिंह, संजीव कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. सुंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षणों, बचाव व इलाज के बताए उपाय

राजौंद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजौंद सीएचसी के अधीन आने वाली आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को डेंगू के लक्षणों, बचाव की जानकारी दी गई। डॉक्टर संदीप सिंह की अध्यक्षता में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डेंगू के लक्षणों, डेंगू से बचाव व डेंगू के इलाज के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें