फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी

Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों का असर आगे हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भी दिखेेगा। उन्होंेने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।

उन्होंने सिरसा से चुनी गई कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा को बधाई देते हुए कहा कि जब उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था तब ही यह तय हो गया था कि उनकी जीत का रास्ता साफ है। सीवन में युवा नेता सुधीर मिड्ढा के कार्यालय में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि एनडीए को जो जीत मिली है वह एक चेतावनी भरा संदेश है। प्रदेश में भी भाजपा केवल आधी सीटों पर ही जीत पाई है। आधी से अधिक विधानसभा सीटों पर तो कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भी इन चुनावों में काफी मजबूत हो कर उभरा है। लोकसभा चुना परिणामों से प्रदेश में आगे होने वाले विधानसभा चुनावों का रुख भी साफ हो गया है।
विज्ञापन


अहंकार की राजनीति को बड़ा झटका है परिणाम : वधवा

सीवन। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता राज कुमार वधवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया है। जनता ने प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक आर्थिक न्याय की राजनीति के पक्ष में गोलबंदी करते हुए अहंकार की राजनीति को एक बड़ा झटका दिया है। यह परिणाम देश में सुखद अनुभूति की एक लहर लेकर आएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश ने मिलकर भारत के वास्तविक मिजाज़, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा की है। तमाम जांच एजेंसियों, सरकारी मशीनरी, असीमित संसाधनों एवं साजिशों के साथ चुनाव लड़ रहे खुद को विश्व विजेता मानें, लेकिन सच यही है कि देश और प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर तानाशाही को करारी हार दी है। इस अवसर पर उनके साथ बलदेव सिंह बल्ली, नरेश मित्तल व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें