फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में करोड़ों की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की ओर से शहर में ढाई करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए कुछ समय पहले ही वर्क ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब इन लाइटों का स्टॉक भी नगर परिषद कार्यालय में पहुंच गया है। नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में साढ़े सात हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों के लगने के चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा, क्योंकि अक्सर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी करते हैं। यह लाइटें शहर के मुख्य मार्गों पर लगाई जानी है। होली के त्योहार के बाद 15 मार्च से इन लाइटों को लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएग।
इससे पहले भी नगर परिषद की तरफ से पिछले दो सालों में इतनी ही संख्या में लाइट शहर में लगाई जा चुकी हैं, वहीं पहले से 12 हजार 500 लाइट शहर में लगी हुई हैं। इनमें से करीब 600 स्ट्रीट लाइट खराब हैं, जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। शहर में नई लगाई जाने वाली लाइटों को लेकर पार्षदों से भी डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से लाइट खराब होने के कारण मार्गों पर अंधेरा छाया रहता है। नई अनाज मंडी से राम नगर की तरफ जाने वाली सड़क, रेलवे अंडरपास में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय लोगों को काफी दिक्कत आती है।

शहर में इन मार्गों पर लगाई जाएंगी नई स्ट्रीट लाइट
पाडला रोड से लेकर प्रताप गेट चौक तक
कोयल पर्यटन केंद्र से लेकर जींद रोड बाइपास तक

भगत सिंह चौक से लेकर ग्यारह रुद्री मंदिर तक

भगत सिंह चौक से पुराना रेलवे स्टेशन तक

पुराना बाइपास से लेकर देवीगढ़ गांव तक

गुहला रोड, सिरटा रोड, जींद रोड मार्ग

विश्वकर्मा चौक से अंबाला रोड ड्रेन तक

डिफेंस कालोनी से लेकर करनाल रोड तक

विश्वकर्मा चौक से लेकर चीका बाइपास पास तक

परशुराम चौक से लेकर अर्जुन नगर बाइपास तक
पिहोवा चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक तक

सेक्टर 19 मार्ग से पर

जाखौली अड्डा रोड, खुराना रोड

प्यौदा रोड चूंगी से लेकर बाइपास तक।

सब्जी मंडी रोड से हिंदू स्कूल तक।

नगर परिषद की तरफ से शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए मुंबई से करीब ढाई करोड़ रुपये में लाइट सात हजार 777 लाइट खरीदी गई हैं। इन लाइटों का स्टाॅक कार्यालय पहुंच गया है। अब नई लाइट लगाने के लिए एक या दो दिन में टेंडर निकाला जाएगा। 15 मार्च के बाद शहर में नई लाइटों को लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले भी पिछले दो सालों में सात हजार 777 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


-सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें