फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिंदल हाउस में धूमधाम से मनाया सांसद नवीन जिंदल का 55वां जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सांसद नवीन जिंदल के 55वें जन्मदिन पर रविवार को जिंदल हाउस कैथल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद नवीन जिंदल की दीर्घायु के लिए प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया। इस हवन यज्ञ में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और नवीन जिंदल के समर्थकों, शुभचिंतकों और जिला कैथल के अलग-अलग हल्के से आए लोगों ने आहुति डाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 75 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। यह प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने समाज सेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बराबर अवसर दिलाने के लिए नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।
आज उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल पूरे देश में एक लोकप्रिय सांसद हैं। उनकी कल्याणकारी नीतियों से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है। सांसद नवीन जिंदल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले समारोह में रामप्रताप गुप्ता, नवनीत गोयल, राव सुरेंद्र, जिला परिषद कैथल अध्यक्ष कर्मवीर कौल, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें