फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड बाईपास से कुरुक्षेत्र रोड तक स्ट्रीट लाइटें खराब

Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के ढांड बाईपास से लेकर कुरुक्षेत्र रोड तक पिछले कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइटों की मरम्मत को लेकर नगर परिषद का अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।

रात के अंधेरे में सड़क पर बेसहारा पशु अचानक आ जाते हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों की दुर्घटनाएं हो रही हैं। यही हाल शहर की अन्य कॉलोनियों और मुख्य मार्गों का भी है।
विज्ञापन


वार्ड-11 की पार्षद सुशीला शर्मा ने बताया कि वह इस मुद्दे को कई बार नगर परिषद की बैठकों में उठा चुकी हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शहर की गलियां पिछले तीन महीने से अंधेरे में डूबी हैं। लोग पार्षदों और नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन इलाकों में रसूखदार लोग रहते हैं, वहां तो लाइटें तुरंत ठीक कर दी जाती हैं या नई लगा दी जाती हैं, लेकिन बाकी वार्डों में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही।

स्थानीय निवासी संजू और अमन ने बताया कि चौक से नए बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लाइटें बंद हैं। अंधेरे में जानवरों के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों के लिए जान का खतरा रहता है। पार्षद सुशीला शर्मा ने कहा कि नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने के लिए निविदा सूचना पहले ही जारी कर दी थी, बावजूद इसके शहर के कई प्रमुख रास्तों और कॉलोनियों में अंधेरा पसरा है। कुछ जगह खंभे लगे हुए हैं, लेकिन लाइटें अब तक नहीं लगाई गईं। वहीं, कई जगहों पर लाइटें खराब होकर बेकार पड़ी हैं।
विज्ञापन


बारिश का मौसम होने के कारण कई जगहों पर लाइटों के खराब होने की समस्या है, लेकिन ऐसा नहीं है इन्हें ठीक नहीं किया जाता है। लाइटों की निविदा सूचना दो महीने पहले जारी हुई थी। इसके तहत इन्हें ठीक करने का काम लगातार जारी है। जहां भी खराब लाइटों की सूचना मिलती है, वहां तुरंत ठीक करवाई जा रही हैं।

-सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें