फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 4769 सिलिंडर का स्टॉक, 20 एजेंसियों पर आपूर्ति सामान्य

Sat, 21 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आमजन को भ्रामक सूचनाओं से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्धारित 25 दिन के अंतराल के बाद गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

डीसी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 4769 गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रतिदिन नई आपूर्ति भी हो रही है। शुक्रवार सुबह 4250 सिलिंडर उपलब्ध थे, जिसके बाद 6461 सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। इस प्रकार कुल 10,711 सिलिंडर उपलब्ध रहे, जिनमें से उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के बाद भी पर्याप्त स्टॉक शेष है। उन्होंने
विज्ञापन


कहा कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, इसलिए लोग अनावश्यक रूप से सिलिंडर का भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की कमी को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विरेंद्र सिंह ने बताया कि कैथल की सभी 20 गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पतालों, आवासीय शिक्षण संस्थानों और विवाह जैसे विशेष अवसरों के लिए भी व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी संजीव शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कैथल, सीवन, चीका, ढांड, पूंडरी, राजौंद और कलायत क्षेत्रों के
विज्ञापन


लिए अलग-अलग निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनसे उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकते हैं।
n
कैथल—संदीप कुमार (97290-14247),

n
सीवन—भतेरी कुमारी (70152-90434),

n
चीका—सुरेंद्र सिंह (79887-45331),

n
ढांड—सतीश (94666-30277),

n
पूंडरी—मुकेश कुमार (98135-59166),

n
राजौंद—राममेहर (79887-84240),

n
कलायत—विक्रम सिंह (77000-47147)।
प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय के दूरभाष नंबर 01746-224243 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें