फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित में 11 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही प्रदेश सरकार -चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार लगातार किसान हित में अनेक योजनाएं लागू कर रही है। देशभर में सबसे ज्यादा हरियाणा सरकार किसान हित में 11 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका पूंडरी की चेयरपर्सन संतोष खुराना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार लगातार किसान हित में अनेक योजनाएं लागू कर रही है। फसलों की एमएसपी पर खरीद के साथ किसानों के खातों में राशि का सीधा भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार निरंतर जनहित में अपने चुनावी वादों को कानून बनाकर पूरा कर रही है। सरकार ने प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी दिलाई। इसी तरह पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी और राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करके महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने 9 दिसंबर को झज्जर में होने वाली जजपा की जन सरोकार रैली का निमंत्रण भी दिया। जजपा में शामिल हुई नप चेयरपर्सन व पार्षदों ने डॉ. अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर रणदीप कौल, राजू ढुल, मुनीष खुराना, पार्षद रामकुमार सैनी, पवन सैनी, कुलविंद्र चट्ठा, पाला राम कश्यप, विक्रम म्योली व भगवानदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें