फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर : एडीसी

Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। सर्वे के दौरान जिले में 243 आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान की गई है। इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षा वालंटियर निभाएंगे। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार सभी बच्चों को मिड डे मील, हेल्थ चेकअप और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। छह माह के विशेष प्रशिक्षण के बाद इन बच्चों को नियमित स्कूलों में दाखिल किया जाएगा। इसमें स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एडीसी ने सभी से कहा कि वे अपनी भूमिका को पूरी लगन और जिम्मेदारी से निभाएं, ताकि इन बच्चों का भविष्य संवर सके।
विज्ञापन


बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, सुरेश सिंगला, सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य मेधावर्त शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुखदेव सिंह, सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार, डीएमएस छत्रपाल सिंह, सिविल अस्पताल से डॉ. दिनेश कंसल, समाज कल्याण विभाग से धर्मवीर, रेडक्रॉस से पवन कुमार, एबीआरसी दिनेश कुमार, संगीता, आशु, मनदीप रानी, रेखा रानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेडिकल कैंप 7 से होंगे शुरू, 12 तक चलेंगे ः बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने 7 जुलाई से 12 जुलाई तक दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित होने वाले मेडिकल कैंप की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।
विज्ञापन


एडीसी ने निर्देश दिए कि कैंप में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। दिव्यांग बच्चों के साथ आए अध्यापक सभी जरूरी जांच पूरी करवाने के बाद ही बच्चों को वापस लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी दिन औचक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें