फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात

Sat, 18 Apr 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह समारोहों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग ने विशेष रणनीति तैयार कर ली है। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में बाल विवाह के मामलों में कमी आई है और विशेष रूप से अक्षय तृतीया के दिन कोई मामला सामने नहीं आया है।
बावजूद इसके, प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस दिन आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, क्योंकि ऐसे आयोजनों में बाल विवाह की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की ओर से गठित विशेष टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी और विवाह स्थलों पर जाकर वर-वधू की आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जांच के दौरान लड़के की आयु 21 वर्ष से कम या लड़की की आयु 18 वर्ष से कम पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अब पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें