फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाभार्थियों को बांटे जाएंगे 30 हजार हैप्पी कार्ड

Sat, 18 Apr 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी।
विज्ञापन
कैथल। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से नए हैप्पी कार्ड के ओटीपी आने शुरू हो गए हैं, जिससे करीब 30 हजार कार्डों का वितरण हो सकेगा। पिछले करीब डेढ़ साल से यह प्रक्रिया विभिन्न कारणों से अटकी हुई थी।
विज्ञापन


23 मार्च से डिपो में तैयार पड़े कार्ड केवल ओटीपी न मिलने के कारण लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। अब ओटीपी आने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग ने वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार मार्च माह में हैप्पी कार्ड बनकर डिपो में पहुंच गए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से लाभार्थियों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे थे। इस कारण कार्ड वितरित नहीं हो पा रहे थे। लोग बार-बार डिपो के चक्कर काट रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। अब समस्या का समाधान हो गया है और विभाग ने तेजी से वितरण शुरू कर दिया है। जिले में अब तक करीब एक लाख 54 हजार हैप्पी कार्ड बनाए और वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश कार्ड सक्रिय हैं और लाभार्थी इनका उपयोग कर रहे हैं। शुरुआत में विभाग की ओर से गांव स्तर पर विशेष टीमें बनाकर कार्ड वितरण किया गया था।
विज्ञापन

क्या है अंत्योदय परिवार परिवहन योजना
हरियाणा सरकार की अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत ऐसे परिवारों को यह सुविधा दी जाती है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस योजना की घोषणा मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले की गई थी। बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। संवाद
कैथल में हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य जारी है। 30 हजार नए हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पात्र लोगों तक कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन लाभार्थियों को अभी तक ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें भी जल्द ही कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सुविधा से वंचित न रहना पड़े । -कमलजीत सिंंह, महाप्रबंधक रोडवेज कैथल

कैथल के बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें