कैथल। चिल्ड्रन पार्क में शुक्रवार को गुरुनानक प्रकाश के रचियता महान कवि संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह की प्रतिमा की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महान कवि संतोख सिंह की प्रतिमा पर माल्या अर्पण भी किया गया।
इस मौके पर सफाई करने के लिए पहुंचे सेवादारों ने कहा कि संत चूड़ामणि भाई संतोख सिंह पंजाबी साहित्य के महान कवि रहे हैं। वे अंतिम हिंदू शासक भाई उदय सिंह के दरबारी कवि थे। वे 1787 से लेकर 1844 तक भाई उदय सिंह के दरबारी कवि रहे थे। उन्होंने कैथल में ही कई कविताएं लिखी थी। सेवादार टिक्का सिंह ने बताया कि महान कवि संतोख सिंह का भी हमारे समाज में काफी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को प्रभावित किया था। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन थरेजा आदि मौजूद रहे। संवाद