फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने सरकारी स्कूलोंं, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था जांची

Sat, 08 Mar 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। उप मंडल क्षेत्र के सरकारी स्कूलोंं, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की एसडीएम अजय हुड्डा ने व्यवस्था को जांचा। उन्होंने कर्मियों को अपनी ड्यूटी के प्रति संजीदगी का परिचय देते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। अजय हुड्डा ने कहा कि उप मंडल के सभी विभागों को जिम्मेवारी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के सख्त आदेश हैं। किसी भी स्तर पर कोई चूक और कोताही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर ड्यूटी पर हाजिर होने और सेवाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना जरूरी है। एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में मिड डे मिल सहित साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओंं पर मुख्य फोकस रखा। वे ग्रामीणों से संवाद करते हुए व्यवस्था को मजबूत करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि उप मंडल के सभी विभागों की नागरिकों के प्रति जिम्मेदारियां हैं। अधिकारी-कर्मचारी ऐसे प्रयास करें जिससे प्रत्येक नागरिक से संवाद रहे। जानकारियों को साझा करेंं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें