फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2022 को क्वालिफाईंग तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है, जिसके अनुसार दावे और आपत्तियां 30 नवंबर 2021 तक प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

आयोग की हिदायत अनुसार 13, 14 तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों से उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों द्वारा अपने मतदान केंद्र पर दावें एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नम्बर-6, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म नम्बर-7, किसी भी प्रकार की शुद्घि के लिए फार्म नम्बर-8 और एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अन्य स्थान पर स्थानांतरित होने पर फार्म नंबर-8 क में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप भी जारी किया है। सभी निर्वाचकों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ को यह एप अपने एंड्रायड मोबाइल फोन में डाउनलोड करने और इसका मतदाताओं के लिए अधिक से अधिक प्रयोग में लाने के लिए बल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें