बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी केस सामने नही आया है तथा जिलेा में चार दिनों से अब कोरोना को कोई एक्टिव केस नहीं है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 244 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 898 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.18 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9511 व्यक्तियों में से 9511 ठीक हो चुके हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 8 लाख 27 हजार 347 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 13 हजार 940 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 2 लाख 13 हजार 407 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 1538 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 106030 तथा कोवॉक्सीन 8080 उपलब्ध है।