फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में 242 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर काबू

Fri, 11 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी, करनाल के नीलोखेड़ी का निवासी है, जो इस समय जमानत पर बाहर था और फिर से नशीला पदार्थ लेकर मध्यप्रदेश से आया था।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल यूनिट ने आरोपी को पूंडरी क्षेत्र में मोहना गांव के पास एनएच-152डी पुल के नीचे से पकड़ा। आरोपी ट्रक से डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। जब ट्रक की तलाशी में कंटेनर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड था लेकिन सामान के ऊपर खाली स्थान में छिपाकर रखे गए 16 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


डीएसपी के अनुसार, यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद अपनी टीम के साथ शाम के समय गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एनएच-152डी पर मोहना पुल के नीचे अशोक लीलैंड ट्रक खड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति बैठा है और भारी मात्रा में डोडा पोस्त ले जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना पूंडरी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई तरसेम सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक व बरामद डोडा पोस्त को कब्जे में ले लिया। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन


पुराना तस्कर, पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डोडा पोस्त को मध्यप्रदेश से लाया था। वर्ष 2023 में भी स्वर्ण सिंह को करनाल पुलिस ने असंध थाना क्षेत्र में 5 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से नशे की तस्करी में सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें