कैथल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत गांव रोहेड़ा में संचालित खेलो इंडिया लघु केंद्र में कबड्डी प्रशिक्षक का पद रिक्त हो गया है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में नियुक्त प्रशिक्षक का चयन अन्य विभाग में हो जाने के कारण यह पद खाली हुआ है। इस पद के लिए इच्छुक योग्य खिलाड़ी 15 जुलाई तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-21, कैथल में आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक पद की योग्यता व अन्य विवरण की जानकारी जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। संवाद