संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट के चार मामलों में दो भाइयों सहित छह घायल हो गए। मेघामाजरा में हुई मारपीट में दो भाई घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मेगा माजरा के जसविंदर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 मई को गोरा और इंद्र ने मिलकर लाठी डंडों से हमला करते हुए उसे व उसके भाई जगबीर को घायल कर दिया।
पाई की कमलेश देवी ने पूरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चार मई को पालाराम, मास्टर कृष्ण और मास्टर कृष्ण के छोटे भाई ने मिलकर मारपीट करते हुए उसे व उसके पति जगदीश को घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार किठाना गांव के अनूप ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच मई को गांव के ही रामपाल ने उसे पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेगा गांव के अजय ने तितरम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई को बारू, मोनी और मोदा ने मिलकर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।