फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इस साल 31 मामलों में 47 नशा तस्कर पकड़े

Thu, 15 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अपने नशा मुक्त अभियान के तहत इस साल अब तक 31 मामलों में 47 नशा तस्करों को काबू किया है। यह जानकारी एसपी आस्था मोदी ने दी है।

उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर पंच-सरपंच के माध्यम से कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए, जिनके सहयोग से पुलिस इस बुराई पर अंकुश लगा सकती है।

एसपी ने कहा कि जिला पुलिस व शाह अस्पताल कैथल के सहयोग से 15 से 17 मई तक कलायत स्थित आंबेडकर भवन में निशुल्क नशा मुक्ति मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिस दौरान से पांच बजे तक शाह अस्पताल कैथल के डॉक्टरों की ओर से नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को निशुल्क मेडिकल चेकअप व दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति शिविर में भाग लेकर डॉक्टरी परामर्श ले सकते है। पुलिस का उद्देश्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का है। युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिनके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा, परंतु उनको नशे से बचाने के लिए उनके अभिभावकों सहित पूरे समाज को जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन


पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों से हरियाणा में भी विभिन्न प्रकार के नशे पांव पसार रहे है, जिसके लिए हम सभी का जागरूक होना समय की मांग है, अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। किसी भी प्रकार के नशे का धंधा करने वाले अपराधी की जानकारी मिलने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें