फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के पहले दिन छह उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजगुरु बाबा सैन भगत सभा कैथल के तीन साल के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन के पहले दिन शनिवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें प्रधान पद के लिए सुंदर लाल, उपप्रधान के लिए सतीश भानपुरा और राजेंद्र मूंदड़ी ने नामांकन पत्र भरे। सचिव के लिए संजीव कुमार और सुभाष बाकल ने नामांकन पत्र भरे। सह कोषाध्यक्ष के लिए राकेश कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजकुमार डोलिया के अनुसार राजगुरु बाबा सैन भगत सभा कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई और 13 जुलाई को नाम वापिस होंगे और इसी दिन चुनाव चिह्न भी वितरित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम भी इसी दिन 24 जुलाई की सांय को घोषित होंगे। नामांकन के पहले दिन कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।
इस मौके पर उनके साथ सरदार हरदेव सिंह, प्रेम बाकल, महावीर पाड़ला, शमशेर पाड़ला, सुरेश, सुभाष संगरौली, सतीश भानपुरा, सुंदरलाल, मा. लछमनदास डोलिया, संजीव कुमार, राजेंद्र मूंदड़ी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें