फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहनों ने भाई को तिलक कर मनाया भैया दूज

Fri, 24 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। बहनों ने भाई को तिलक कर भैया दूज का पर्व मनाया और भाई की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। मिठाई की दुकानों पर पूरा दिन खरीदारी चली। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। वहीं आवाजाही के लिए ट्रेनों व बसों में मारामारी मची रही। भाई धक्का-मुक्की कर बसों व ट्रेनों में सफर कर बहनों तक पहुंचे। कुछ ने निजी वाहनों से सफर किया कर बहनों-भाइयों से मिले।

जिले भर में बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर बहनों ने भाईयों को तिलक कर भोजन किया। राजौंद में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं इस त्योहार पर मिठाईयों की दुकानों पर मिठाई खरीदने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर-दराज से भाइयों ने बहनों के पास पहुंचकर तिलक करवाया, वहीं कई स्थानों से बहनों ने भाईयों के पास पहुंचकर तिलक लगा लंबी आयु की कामना की। भैयादूज को टीके के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को बसों में भैयादूज के चलते यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें