फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिसला का संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सिसला प्रथम

Sat, 07 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अवार्ड के साथ सिसला के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में जिले का राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सिसला प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश ढुल ने स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

मुख्याध्यापक राजेश ढुल ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे स्टाफ की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार, सुखबीर शर्मा, सतीश कुमार, नसीब और संजय कुमार टीम के रूप में विद्यालय के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और कई बार अपनी छुट्टियां भी स्कूल के कामों में लगाते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में पहले कार्यरत रहे अध्यापक ऋषि नैन ने बताया कि वर्ष 2018 में भी विद्यालय जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा था और एक बार फिर विद्यालय ने इतिहास दोहराया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में मुख्याध्यापक राजेश ढुल के नेतृत्व में ऋषि नैन, राकेश कुमार, राजेश पात्तड़, संजीव कुमार और मनोज कुमार सहित स्टाफ ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में विभागीय तबादलों के कारण पूर्व स्टाफ का स्थानांतरण हो गया था और विद्यालय में नए अध्यापकों की नियुक्ति हुई।

नए स्टाफ ने भी पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए वर्ष 2026 में यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के बाद मुख्याध्यापक व स्टाफ ने ग्रामवासियों से अपील की कि 1 अप्रैल 2026 से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है, ऐसे में अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला राजकीय विद्यालय में करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें