13-कैथल। शहर मे जरूरमदों के लिए भोजन के पैकेट वितरित करते हुए सिरायकी परिवार के सदस्य।
- फोटो : Kaithal
कैथल। सिरायकी परिवार जरूरतमंद परिवारों को शहर में भोजन उपलब्ध करवा रहा। यह परिवार पिछले तीन साल से सेवा में जुटा है। इसके साथ ही दूध की सेवा भी की जारी है। इस परिवार के सदस्य एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसमें 42 लोग आजीवन सदस्य के रूप में भी जुड़ चुके हैं।
शुरुआत में यह कार्य केवल आठ लोगों की तरफ से ही शुरू किया गया था। यह कारवां बढ़ता गया और अब इस परिवार के साथ सैकड़ों लोग भोजन सेवा में सहयोग करते हैं। इसके साथ ही यदि परिवार या आम लोग का कोई विशेष दिन होता है। जिसमें उनका जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ होती तो भी वे इस कार्य में सहयोग करते हैं। परिवार के सभी सदस्य राशि एकत्रित कर सेवा का कार्य करते हैं।
संस्था के प्रधान महेश धमीजा ने बताया कि सिरायकी परिवार जरूरतमंदों, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार, सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों को रात्रि निशुल्क टिफिन सेवा देती है। धमीजा ने बताया कि शहर में 42 जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन रात का खाना व एक पैकेट दूध दे रहे हैं। यहीं नहीं, व्हाट्सएप नंबर ग्रुप में लोकेशन के माध्यम से भी उन्हें सूचना मिल जाती है। जिसके बाद यह कार्य किया जाता है। इस कार्य में केवल सिरायकी परिवार ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान वे राशन किट का भी सहयोग करते हैं। यदि कोई जरूरतमंद परिवार पका हुआ भोजन नहीं लेना चाहता। वे सूखे राशन की किट देते हैं।
कोरोना काल में भी की समाजसेवा
सिरायकी परिवार ने कोरोना काल में भी प्रशासन के सहयोग से कार्य किया। महामारी के संस्था के प्रतिनिधियों ने कई झुग्गी झोपड़ी, स्लम एरिया में सेवा की। प्रधान महेश धमीजा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि रात के समय कोई भी आश्रित भूखा न सोए। महामारी के अच्छा कार्य करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया था।