फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्याम वंदना महोत्सव शुरू, पहुंची निशान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल की ओर से तीन दिवसीय श्रीश्याम वंदना महोत्सव बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। कैथल में निशान यात्रा के पहुंचने पर श्री श्याम नाम की मंगल मेहंदी रस्म अदा की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। देर सायं तक मेहंदी रस्म चली। यहां बतौर मुख्य अतिथि रीटा सचिन मित्तल पहुंचीं। सनातन धर्म मंदिर में हुई इस रस्म के बाद खीर व चूरमे का भंडारा लगाया गया और विधिवत रूप से बाबा श्याम की ज्योति जलाई गई। इसके बाद प्रसिद्ध गायिका प्रियंका मालरा ने भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल के सदस्य ईश्वर गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में सूरजगढ़ से कैथल में श्री श्याम निशान यात्रा पहुंचीं। पिछले 374 सालों से इंदौरिया परिवार श्री खाटू श्याम धाम में द्वादशी मेले में सबसे पहले निशान चढ़ाते हैं। इसी परिवार के हजारी लाल और ओमप्रकाश और रुकमानंद इंदौरिया बृहस्पतिवार को निशान यात्रा लेकर पहुंचे। तीन दिनी आयोजन के तहत शुक्रवार को श्री श्याम निशान यात्रा दोपहर 3.15 बजे से श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक से शुरू होगी। इस यात्रा में श्याम भक्त जय श्री राम निशान का झंडा हाथों में लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
11 जून को मुंबई से भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा के अलावा ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा (पूनम दीदी), श्री खाटू धाम वाले पुरुषोत्तम शर्मा प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कैथल के भजन गायक बहादुर सैनी भी भक्तों को श्याम के रंग में रंगने का प्रयास करेंगे। जबकि मंच संचालन मास्टर भगवान दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें