संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल में चल रहे सात दिवसीय दिन-रात एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत ईश्वरीय वंदना से हुई। इसके बाद शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका रीना गिल ने खेलकूद की गतिविधि कराई। इस मौके पर उन्हें स्वरोजगार की राह भी दिखाई गई। समझाया गया कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
खेलकूद की गतिविधियों में लंबी कूद, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी, खो-खो, प्रमुख रहे। साथ ही योगाभ्यास के विभिन्न तरीके भी बताए। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की एनएसएस सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार ने शिविर का दौरा किया और उन्होंने शिविर की छात्राओं के अनुशासन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
प्राध्यापिका प्रियंका बिन्दलिश ने भी अर्न व्हाइल लर्न योजना के प्रति छात्राओं को जागरूक कराया और कहा कि यह योजना उन्हें स्व-रोजगार की राह दिखाएगी। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने कहा कि इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पढऩे के साथ-साथ रोजगार करने का अवसर भी मिलेगा। जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि स्वावलंबन की दिशा भी निर्धारित होगी।
प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि इस योजना के तहत छात्राएं अपने अध्ययन को पूरा करने के लिए प्रेरणा लें और अपने निजी कौशल के अनुसार अपने भविष्य को ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। तत्पश्चात होम साइंस विभाग की प्राध्यापिका ने होम नर्सिंग स्किल के अंतर्गत फ़ूड प्रिजर्वेशन और ब्लॉक पेंटिंग की एक्टिविटी कराई।
दोपहर के भोजन के पश्चात रीना गिल ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के खेलों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनएसएस इंचार्ज डॉ. हेमलता, रेनूबाला व प्राध्यापिका रीना गिल व दीपिका उपस्थित रहे।