फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से सात गाडि़यां हुईं क्षतिग्रस्त

Sun, 22 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के अंबाला रोड पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़ी करीब छह अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एक युवती चला रही थी, जो शहर की ओर से आ रही थी। कट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने खड़ी गाड़ियों में जा घुसा। हादसे में कुल सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकी, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस संदर्भ में ट्रैफिक थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाद में
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो चला रही युवती और अन्य वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें