फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका रोड पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Tue, 28 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के अर्जुन नगर क्षेत्र में चीका रोड ड्रेन के पास सड़क किनारे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक के शरीर पर काले रंग की पैंट और क्रीम रंग की शर्ट थी, जबकि पास में काले रंग की चप्पल भी पड़ी मिली। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी जयभगवान ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत अधिक शराब सेवन के कारण हुई हो सकती है। माना जा रहा है कि नशे की हालत में वह सड़क किनारे गिर गया और वहीं पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें