फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल, नकदी छीनने का दूसरा आरोपी काबू

Wed, 28 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला से मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी चीका निवासी अरुण कुमार को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव पीडल निवासी मोनिका ने चीका में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उसने बताया था कि वह प्राइवेट बैंक पिहोवा में कार्यरत है। 23 जनवरी की शाम करीब 8 बजे वह पिहोवा से बस में सवार होकर चीका पहुंची थी और उधम सिंह चौक से पैदल अपने गांव पीडल जाने के लिए बस अड्डा चीका की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


जब वह उधम सिंह चौक से आगे वीटा बूथ के पास पहुंची, तो पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। मोबाइल कवर में 500 रुपये नकद भी रखे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले ही इस मामले में आरोपी चीका निवासी अक्षय को काबू कर उससे 500 रुपये नकद बरामद कर लिए थे। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में अरुण कुमार भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी अरुण के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें