फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार दिव्यांगों को मिले कानूनी संरक्षक

Wed, 28 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर चार दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी संरक्षकों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही इन संरक्षकों से समय-समय पर फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता डीसी अपराजिता ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु-दिव्यांगता से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए कानूनी संरक्षक की नियुक्ति करना था। बैठक के दौरान चार दिव्यांग व्यक्तियों संजीव कुमार, प्रभा, मनजीत और संदीप के लिए क्रमश: उषा देवी, उषा, रीना देवी और रमेश कुमार को कानूनी संरक्षक नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे नियुक्त किए गए संरक्षकों से समय-समय पर फीडबैक लें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांग व्यक्तियों की उचित देखभाल हो रही है और उनके अधिकारों व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बैठक की कार्यवाही समिति के सदस्य-सचिव और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेन्द्र श्योकंद द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सिबिल सर्जन डा. रेनू चावला, अधिवक्ता अरविंद खुरानिया, दिव्यांग श्रेणी से प्रतिनिधि दिनेश, तपन पुनर्वास सोसायटी करनाल से अध्यापक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें