फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्तेदार बनकर ठगी में दूसरा आरोपी काबू

Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विदेशी रिश्तेदार बनकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अजय कुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी कॉल के जरिए 2.80 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.51 लाख रुपये पीड़ित को वापस भी कराए हैं। गांव किच्छाना निवासी कुलबीर सिंह को व्हाट्सएप कॉल कर आरोपी ने खुद को कनाडा निवासी भांजा बताया। विश्वास दिलाने के लिए फर्जी बैंक रसीद भेजकर रकम ट्रांसफर दिखाया गया। बाद में खुद को बैंक अधिकारी व परिचित बताकर इलाज के नाम पर पैसे मंगवाए गए। शक होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संवादसटोरिया काबू, 3700 रुपये बरामद
विज्ञापन


कैथल। चीका पुलिस ने चीका निवासी सटोरिया रोहित को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 3700 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना चीका पुलिस की टीम ने सांयकालीन गश्त के दौरान सूचना मिली की पिहोवा चीका रोड पर दुकान के पास एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें