कैथल। गांव दुब्बल व कुराड़ के बीच रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सोनू (26) निवासी कुराड़ के रूप में हुई है, जबकि घायल बिंद्र का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा रात करीब 10 बजे कौल माइनर पुल के पास हुआ, जब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद