फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम से हाथापाई, दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव भूना में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ होने की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपियों की हाथापाई हो गई। थाना सीवन में तैनात एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव भूना निवासी बलराम और उसका भाई सज्जन अपने घर में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ छिपाकर रखे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों और डायल-112 टीम के साथ आरोपियों के घर पर छापा मारा गया। आरोप है कि मकान पर पहुंचते ही बलराम, सज्जन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस टीम को मुख्य गेट पर रोक लिया और पहले गांव के सरपंच को बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। शिकायत के अनुसार एएसआई राजेश कुमार की वर्दी का कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई की गई जिससे सरकारी कार्रवाई बाधित हुई। इस दौरान बलराम पीछे के रास्ते से एक संदिग्ध वस्तु लेकर भाग गया। कुछ देर बाद गांव के सरपंच सतबीर और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली लेकिन वहां से कोई अवैध हथियार या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी संदिग्ध वस्तु को कहीं छिपाकर दोबारा घर लौट आया।
सीवन थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121, 121(1), 132, 221 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें