फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: कैथल जिला परिषद का चुनाव फिर स्थगित, जजपा के 11 सदस्य पहुंचे, चुनाव अधिकारी चले गए छुट्टी पर

Thu, 12 Jan 2023 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

जजपा नेता सतविंद्र राणा ने कहा कि जजपा के पार्षद बैठक में पहुंच गए हैं। प्रशासन ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के दबाव में बैठक को स्थगित किया है। ऐसा नहीं करना चाहिए। जब भी चुनाव होगा, जजपा का ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुना जाएगा। 
विज्ञापन
जजपा पार्षदों को लेकर पहुंचे दिग्विजय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए निर्धारित चुनावी बैठक ऐन वक्त पर चुनाव अधिकारी के अवकाश पर चले जाने के कारण नहीं हो पाई। बैठक में भाग लेने के लिए 22 दिसंबर से भ्रमण पर निकले जजपा के 11 पार्षदों ने बैठक में पहुंच कर हाजिरी लगाई, लेकिन भाजपा खेमे से कोई पार्षद मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं एक अन्य पार्षद सहित कुल 12 पार्षद बैठक के लिए पहुंचे थे। जजपा नेताओं ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा पर चुनाव को स्थगित करवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जिले के 21 वार्डों वाली जिला परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव गत 22 दिसंबर को किसी भी पक्ष के न पहुंचने के कारण स्थगित हो गया था। इसके बाद ही 12 जनवरी को चुनाव के लिए बैठक निर्धारित की थी। उसी समय से जजपा के पार्षद दीप मलिक जाखौली की अगुवाई में भ्रमण पर निकले हुए थे। भाजपा व जजपा दोनों का ही दावा है कि उनके खेमे से अध्यक्ष बनेगा। 

जिला परिषद कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12 बजे चुनावी बैठक के शुरू होने तक कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा। मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियों को भी बमुश्किल अंदर जाने दिया। इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे कमांडो सुरक्षा के बीच जजपा के 11 सदस्य विधायक ईश्वर सिंह, ढुल पाई की अगुवाई में जिला परिषद कार्यालय में पहुंचें। उनके साथ जिला अध्यक्ष धूप सिंह माजरा व अन्य जजपा नेता भी थे। इसके बाद गांव बालू से एक अन्य पार्षद दीप बालू भी पहुंचे। भाजपा खेमे के पार्षद बैठक में नहीं पहुंचें। करीब 12 बजकर 40 मिनट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुदेश मेहरा ने बताया कि चुनाव अधिकारी एडीसी बलप्रीत सिंह के अवकाश पर चले जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया है। जल्द ही चुनाव की आगामी तिथि जारी की जाएगी। इसके बाद फिर से जजपा पार्षद बस में सवार होकर कमांडो सुरक्षा के बीच अज्ञात स्थान पर चले गए।  
विज्ञापन


ये है इस समय समीकरण
जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए 30 अक्तूबर को हुए चुनाव के बाद 27 नवंबर को परिणाम आया था। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 22 दिसंबर का समय तय किया गया था। शुरू से ही भाजपा-जजपा आमने-सामने हैँ। उस दिन किसी भी सदस्य के न पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित हो गया था। वीरवार को चुनाव अधिकारी के न पहुंचने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। 

दिग्विजय चौटाला ने बताया फ्रेंडली मैच
जजपा के 11 पार्षदों को लेकर सेक्टर 20 में जजपा किसान सेल के अध्यक्ष बलवान कोटड़ा के आवास पर पहुंचे जजपा प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने चुनाव को लेकर कुछ कहने से इंकार कर दिया और कहा कि यह फ्रेंडली मैच है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास को लेकर कार्य कर रही है।

जिला प्रभारी बनाए गए दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में पहुंचे थे जजपा पार्षद
22 दिसंबर से भ्रमण पर निकले जजपा के समर्थक पार्षद वीरवार सुबह 11 बजे पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं कैथल के चुनाव प्रभारी दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में सेक्टर 20 में जजपा के किसान सैल के अध्यक्ष बलवान कोटड़ा के घर पहुंचें। यहां आवश्कायक रणनीति बनाने के बाद करीब सवा बारह बजे विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, ढुल पाई, जिला अध्यक्ष धूप सिंह माजरा, देवेंद्र कादियान व अन्य नेता पार्षदों को लेकर जिला परिषद कार्यालय चले गए। दिविग्जय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष निशान, राजेंद्र लितानी ने बलवान कोटड़ा के आवास पर ही आगामी रणनीति बनाई। इसके बाद फिर दिग्विजय चौटाला व जिला पार्षद अज्ञात स्थान की ओर निकल गए।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें