11-कैथल। जागरूकता रैली निकालते हुए डीएवी स्कूल के स्वयंसेवक।
- फोटो : Kaithal
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई। बुधवार को शिविर के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवक अभिनव और काव्य की टीमों के बीच शानदार वॉलीबॉल मैच हुआ। अभिनव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद स्वयंसेविका सान्या व अर्चना की टीम के बीच खो-खो मैच हुआ। सानिया की टीम ने अर्चना की टीम को शिकस्त देते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इसी प्रकार चौथे दिन सामाजिक कुरीति कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी व बालश्रम पर आधारित चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आज के युवा वर्ग का जागरूक होना अत्यावश्यक है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से छात्रों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है।