फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से कैथल पहुंची संत जागृति यात्रा

विज्ञापन
17-कैथल। माता गेट सूर्यकुंड डेरे में संत जागृति यात्रा के तहत महंत रमन पुरी को पत्र सौंपते हुए महंत - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी की तरफ से शुरू की गई संत जागृति यात्रा शनिवार को हरिद्वार से कैथल पहुंची। इस यात्रा में बालयोगी ज्ञान नाथ अपने साथियों के साथ माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेरे के महंत रमनपुरी से मुलाकात की। इस मौके पर बालयोगी ज्ञान नाथ ने महंत को महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी का संदेश पत्र भी दिया। बालयोगी ज्ञान नाथ बताया कि तीन जून को हरिद्वार के सर्वानंद घाट से संत जागृति यात्रा शुरू की गई है।
विज्ञापन

यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म और सनातन धर्म के मानने वालों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। यह यात्रा पूरे छह महीने तक देश के अलग-अलग मठों व डेरों का भ्रमण करेगी। प्रथम चरण में यह यात्रा हिंदी भाषी क्षेत्र में जाएगी। दूसरे चरण में यह यात्रा दक्षिण भारत जाएगी। इसमें महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में हरिद्वार के संतों के दर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर महंत रमनपुरी ने कहा कि आज सनातन धर्म पर अभूतपूर्व संकट है। अब संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए पहल करनी होगी। इस मौके पर स्वामी यतेंद्रानंद, गंगानाथ सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें