Sanjana and Kirti won gold medal in Junior Girls National Boxing
- फोटो : Kaithal
सोनीपत में 26 से 31 जुलाई में हुई चौथी जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल के आरकेएसडी स्टेडियम सेंटर की संजना और कीर्ति ढुल ने स्वर्ण पदक जीत कैथल ही नहीं पूरे हरियाणा का नाम भारतवर्ष में रोशन किया। टीम के कोच गुरमीत सिंह ने बताया संजना ने 75-80 किलो भार वर्ग में व कीर्ति ढुल ने 70-75 किलो भार वर्ग में विरोधियों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। यह दोनों लड़कियां 18 से 31 अगस्त को दुबई में होने वाली जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय अपने गुरु सरदार राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल और कोच गुरमीत को दिया।
बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी संजना व स्नेहा इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा है। विद्यालय प्रधानाचार्या तनु पूनिया ने कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़ी ही खुशी की बात है। विद्यालय दो छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता पिता सहित जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि छात्रा संजना को एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी चुना गया जो अगस्त/सितंबर के महीने में दुबई में निर्धारित है। छात्रा संजना के बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा कई वर्षों से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही है और स्कूल लेवल पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय की संयोजिका बिमला सुरजेवाला ने इस उपलब्धि को छात्रा की अटूट मेहनत तथा अथक प्रयासों का परिणाम बताते हुए शुभकामनाएं दी। इंडस समिति के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि छात्रा संजना की यह उपलब्धि उनके माता-पिता, विद्यालय और पूरे कैथल जिले के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने व प्रबंधक अभिषेक सहारण ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बहुत बधाई दी और साथ ही साथ भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि के लिए डीएसओ सतविंद्र गिल, समाजसेवी अनिल कुमार, जोगिंदर, राजेश व प्रशांत राय हैंडबॉल कोच, विजय टांक, विजय कुश्ती कोच, राज कुमार, सचिन, सतनाम, संदीप डीपीई, अमरजीत, कर्मबीर फौजी, रणधीर ढांडा, अशोक शर्मा, अरुण बूरा, प्रवीन मालिक, ईश्वर ढांडा, रमेश ने खिलाडिय़ों और कोच को बधाई दी और एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड लाने के लिए शुभकामनाएं दी।