फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पटियाला में हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट, पंजाब बॉर्डर से लगे पुलिस थानों के प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश

Sun, 01 May 2022 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने लोगों से भड़काऊ भाषण, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टों से बचने की अपील की है। एसपी की ओर से आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से लगते पटियाला शहर में हुए शिव सेना और निहंगों के बीच विवाद के बाद हरियाणा के कैथल में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। साथ ही गुहला और चीका सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पटियाला में शुक्रवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें पुलिस को कई राउंड हवाई फायर भी करने पड़े।

विज्ञापन


ऐसे में अब पटियाला के साथ लगते जिले के पुलिस थाना प्रभारियों को एसपी मकसूद अहमद ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला में हुए विवाद के बाद गुहला और चीका सहित साथ लगते क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में ईद, भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भड़काऊ भाषणों व वक्तव्यों से बचें। आपसी प्रेम-प्यार बनाए रखें। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट न डालें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें