फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह मिलने तक जारी रहेगा ट्रक ऑपरेटर्स का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। जगह की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स का रोष प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ऑपरेटर्स ने शहर में रोष मार्च निकाला। साथ ही विधायक ईश्वर सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

पटियाला रोड से प्रदर्शन करते हुए ऑपरेटर्स शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित हुई। एसएचओ जयवीर शर्मा ने जाम की स्थिति को टाल दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी वापस धरनास्थल पर चले गए। इस दौरान ट्रक यूनियन के प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकल जाता, तब तक वे धरना और प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने वर्तमान विधायक सहित सभी पूर्व विधायकों व स्थानीय नेताओं के प्रति भारी गुस्सा जाहिर किया और कहा कि करीब 500 परिवार उजड़ गए हैं। वे रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर बैठे हैं परंतु उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आज तीसरा दिन हो गया है परंतु उनकी सुध लेने के लिए कोई भी नेता नहीं आया। उन्होंने सभी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब वोट लेने का समय आता है तो सभी ट्रक यूनियन की तरफ दौड़ते हैं। अब किसी ने उनकी तरफ मुंह तक नहीं किया। जिससे ट्रक ऑपरेटर्स में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें