फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 18 Aug 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने हरियाणा राज्य परिवहन कैथल डिपो में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक के माध्यम से हरियाणा सरकार के नाम मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता डिपो प्रधान अमित कुंडू, अनिल कुमार, शमशेर सिरटा व महावीर संधु ने संयुक्त रूप की। मंच संचालन डिपो सचिव दिलबाग खरक, कृष्ण गुलियाना व बलवान कुंडू ने किया।
विज्ञापन

राज्य सांझा मोर्चा के राज्य के नेता कृष्ण किच्छाना ने कहा कि सरकार ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया। परिचालकों व क्लर्कों का वेतन मान 19,900 से बढ़ाकर 35,400 करने, कौशल रोजगार निगम को बंद करके पक्की भर्ती और वर्कशाप में खाली पड़े पदों को भरने, वर्ष 2016 लगे चालकों को पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति को लागू करने की मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी बीमारियों पर कैशलेस मेडिकल सुविधा देने, पुरानी एक्स ग्रेशिया नीति लागू करने की मांग शामिल है। इस मौके पर पर जसवीर सिंह, अमित कुमार, सुरेश बनवाला, जय भगवान, संदीप कुमार, कपिल शर्मा, जसवीर वजीर खेडा व अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें