फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खाई में उतरी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
31 कलायत के बात्ता गांव  के पास खाई में उतरी रोडवेज बस। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। बात्ता गांव के नजदीक नेशनल हाईवे 152 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय बच गया जब हरियाणा रोडवेज की फतेहाबाद डिपो की बस सड़क से फिसलकर खाई में उतर गई।

बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों और चालक की जानकारी के अनुसार यह हादसा तेज बारिश के बीच तब हुआ जब एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन


फतेहाबाद डिपो के बस चालक रवि कुमार की सूझबूझ से यात्रियों की जान बची। चालक रवि कुमार ने बताया कि बस फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस बात्ता के पास पहुंची सडक़ पर चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी जिससे बस खाई की ओर फिसल गई।
विज्ञापन


बस खाई में उतर गई लेकिन बस पलटी नहीं और किसी भी यात्री या स्टाफ को चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरी बस की सहायता से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यह हादसा एक बार फिर सडक़ों पर बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानी की जरूरत को उजागर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें