फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी हलके में पांच करोड़ रुपये से होगा सड़कों का निर्माण

Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी हलके में पांच करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। इसके बाद इन ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि अभी कई ग्रामीण इलाकों में सड़कें टूटी हुई हैं। इन सड़कों की बदहाली से वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानी होती है। कस्बा पूंडरी में ढांड जाने वाले रास्ते पर वर्षों से टूटी पड़ी इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से पूंडरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को सफर में आसानी होगी।

लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इस पर कार्य शुरू किया है।

इस संबंध में गांवों के लोग कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके थे और इसकी बदहाल अवस्था की शिकायत भी लोगों ने विभाग के अधिकारियों को की, लेकिन

तीन साल से इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब सड़क निर्माण के बाद रोजाना हजारों की संख्या में आने-जाने वाले वाहन चालकों की परेशानियां दूर होंगी।

यह कैथल जिले को कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो में से एक है। इस मार्ग की लंबाई करीब करीब 18 किलोमीटर है। इस मार्ग पर फरल, खेड़ी मटरवा, म्यौली, खनौदा, सोलू माजरा, चूहड़माजरा, फतेहपुर, बेगपुर, डुलयाणी व अन्य कई गांव आते हैं। इस मार्ग पर कई बार खस्ता हालत के कारण हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का प्रयास रहेगा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह कार्य अगले 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कई गांवों के लोगों की समस्याओं का निदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें